Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsPolice File Case Against Education Department Officials for Assault and Threats in Badaun
इस्लामनगर बीईओ, शिक्षिका व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस्लामनगर बीईओ, शिक्षिका व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में सहायक अध्यापक सतीश कुमार दुबे ने शिक्षा विभाग के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। दुबे का आरोप है कि मोनिका वार्ष्णेय ने उन्हें विद्यालय में उत्पीड़ित किया और बाद में साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Mon, 3 Nov 2025 04:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं, संवाददाता। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना इस्लामनगर पुलिस ने शिक्षा विभाग से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई सहायक अध्यापक सतीश कुमार दुबे की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के संज्ञान लेने के बाद हुई। प्रकरण में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संभल जिले के कस्बा व कोतवाली चन्दौसी सीता रोड के रहने वाले सतीश कुमार दुबे पुत्र महेंद्र पाल शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी शिक्षा विभाग में नियुक्ति 17 नवम्बर 2003 को हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वर्तमान में वे उच्च प्राथमिक विद्यालय रफातपुर, विकास खंड इस्लामनगर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इसी विद्यालय में मोनिका वार्ष्णेय सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं, जिनकी नियुक्ति 18 फरवरी 2009 को हुई थी। इस प्रकार मोनिका वार्ष्णेय उनसे कनिष्ठ अध्यापिका हैं, फिर भी बीईओ इस्लामनगर और बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं ने नियमों की अनदेखी कर उन्हें प्रधानाध्यापक का कार्यभार सौंप दिया। सतीश कुमार ने 30 अगस्त 2025 को खंड शिक्षा अधिकारी व तीन सिंतबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आपत्ति पत्र दिया था, जिसके बाद से मोनिका वार्ष्णेय उनके पति राजीव शर्मा निवासी निवासी फतेहपुर समसोई हाल आवास विकास कालोनी, चन्दौसी और खंड शिक्षा अधिकारी इस्लामनगर उनसे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि मोनिका वार्ष्णेय विद्यालय में उनका उत्पीड़न करने लगीं और अवकाश आवेदन जानबूझकर निरस्त करने लगीं। 27 अगस्त 2025 को सुबह करीब 11:40 बजे बुखार और पेट दर्द के दौरान जब वे नलकूप की ओर गए तो मोनिका वार्ष्णेय ने गालियां देते हुए डंडे से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। बाद में चन्दौसी लौटते समय सिठौली गांव के पास मोनिका वार्ष्णेय, उनके पति राजीव शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने उन्हें गाड़ी से उतारकर लाठी-डंडों से पीटा और धमकी दी कि यदि प्रधानाध्यापक पद की शिकायत फिर की तो झूठे मुकदमे लगाकर जेल भिजवा देंगे। शिकायतों पर कार्रवाई न होने से सतीश कुमार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके आदेश पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।