दहेज उत्पीड़न, मारपीट व छेड़छाड़ में सात पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बदायूं में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग की और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

दहेज उत्पीड़न, मारपीट व छेड़छाड़ में सात पर मुकदमा

बदायूं। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र एक गांव की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को जिला रामपुर में थी। शादी में परिजनों ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि पति, ससुर , सास , ननद , ननदोई और मामा लगातार 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।पीड़िता

का आरोप है कि ससुर ने उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धमकाया गया। कुछ माह पहले ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया और घर से निकाल दिया। आरोपियों ने शादी में दी गई बोलेरो गाड़ी व जेवर भी अपने पास रख लिए। शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने पति सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।