
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल फरार तस्कर गिरफ्तार
Badaun News - कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर जंगल में मुठभेड़ में गोली लगने से जमीन में गिरा पड़ा तस्कर।11 बीडीएन 57--कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर जंगल मे
कुंवरगांव। बैल चोरी कर गोकशी करने वाले फरार तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दबोच लिया, जबकि इसी गैंग का 25 हजार का एक अन्य इनामी तस्कर पहले ही मुठभेड़ के बाद जेल भेजा जा चुका है। इसके दो तस्कर साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कुंवरगांव थाना पुलिस को सूचना मिली कि हुसैनपुर के जंगल में नबाशे पुत्र बेसर अली गोकशी की तस्करी करने की फिराक में है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने पुलिस चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान हुसैनपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने जानलेवा नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद वह मौके पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम नबाशे पुत्र वैसर अली निवासी कटौतिया थाना कुंवरगांव बताया। उन्होंने कहा कि उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कुंवरगांव थाने में उसके खिलाफ गो तस्करी समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार तस्कर का आपराधिक इतिहास और उसके साथियों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। एक महीने पहले जेल भेजा चुका इनामी तस्कर गैंग के तस्कर नबाशे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसकी गैंग का 25 हजार का इनामी साथी सरताज निवासी दुगरैया करीब एक महीने पहले ही मुठभेड़ में पकड़ा गया और जेल भेजा जा चुका है। गैंग के दो अन्य सदस्य, सिट्टे और बबलू, अभी भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बैल चोरी कर की गई गोवध कुंवरगांव थाना क्षेत्र के खासपुर गांव में मुनेंद्र के बैल की चोरी कर उसे गोवध की घटना को अंजाम दिया गया। करीब एक महीने पहले हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी किए गए बैल की गोवध ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। घुमंतू गोवंश पकड़कर करते थे गोवध की घटनाएं कुंवरगांव क्षेत्र में घुमंतू गोवंश को पकड़कर गोवध की घटनाएं होती थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ये लोग जानबूझकर पशुओं को पकड़कर उनकी गोवध करते थे, जिससे ग्रामीणों में रोष और चिंता फैल गई थी। पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों की रिपोर्ट मिलने पर जांच की जाती थी और सतर्कता बढ़ाई जाती थी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


