ऑपरेशन दहन के तहत 609 किलो मादक पदार्थ नष्ट

May 07, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न थानों से जब्त नशा किया नष्ट ऑपरेशन दहन के तहत 609 किलो मादक पदार्थ नष्ट ऑपरेशन दहन के तहत 609 किलो मादक पदार्

ऑपरेशन दहन के तहत 609 किलो मादक पदार्थ नष्ट

बदायूं। पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत 609 किलो से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट कराया है। एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों से बरामद कुल 609.194 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इनमें 192.43 किलो डोडा, 409.68 किलो गांजा, 4.41 किलो अफीम, 1.549 किलो चरस, 0.875 किलो स्मैक, 0.19 किलो अल्प्राजोलम गोलियां और 0.06 किलो ब्राउन शुगर शामिल रहीं। मादक पदार्थों को बरेली के परसाखेड़ा रोड स्थित एनविराड मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड में उच्च क्षमता वाले इन्सीनरेटर के माध्यम से नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया ड्रग डिस्पोजल कमेटी और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।