साइलेंसर से पटाखा बजाने पर दो बाइकें सीज

Mar 01, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - उझानी में पुलिस ने होली के त्योहार पर बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखा बजाते हुए पकड़ा और उनकी बाइकों को सीज कर दिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साइलेंसर से पटाखा बजाने पर दो बाइकें सीज

उझानी, संवाददाता। पुलिस ने होली त्योहार पर बाजार में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बुलेट बाइक के साइलेंसर पटाखा बजाने पर दो युवकों को पड़कर कड़ी हिदा दी गई और उनकी बाइकों को सीज कर दिया गया। कस्बा के बाजार में कई दिन से कुछ खुरापातीतत्व बाइकें लेकर बाजार में तेज रफ्तार पटाखा बजाते हुए भगा रहे थे। शनिवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को दबोच कर एमबी एक्ट के तहत सीज की कार्रवाई करते हुए खुरापातियों को कड़ा संदेश दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर में पुलिस की टीम लगा दी गई है।

कोई भी बाइकर्स तेज रफ्तार बाइक दौड़ आते मिला या पटाखा बजाया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।