शादी से मुकरने और धमकी देने में चार लोगों पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बदायूं में शादी तय होने के बाद रिश्ता तोड़ने और युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। युवती के परिवार ने शिकायत की है कि शादी से मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

शादी से मुकरने और धमकी देने में चार लोगों पर मुकदमा

बदायूं, संवाददाता। शादी तय होने के बाद रिश्ता तोड़ने, सगाई में दिया गया नकद व जेवर हड़पने और युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में युवती को धमकाने और शादी से मुकरने की शिकायत भी शामिल है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी जलालपुर थाना कादरचौक निवासी गौरव शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा के साथ तय की थी। 15 फरवरीको माधव मैरिज लॉन म्याऊं में बारात आनी तय थी।

आरोप है कि 25 सितंबर 2025 को रोक की रस्म के दौरान गौरव शर्मा की मांग पर 11 लाख एक रुपये नकद दिए गए। इसके बाद पांच अक्टूबर 2025 को गोद भराई व टीका की रस्म में गवाहों के सामने गौरव शर्मा को 12 ग्राम सोने की जंजीर, 5 ग्राम सोने की अंगूठी, करीब दो लाख रुपये के जेवर, 11 जोड़े कपड़े और एक लाख रुपये नगद दिए गए। साथ ही शादी की तैयारी में एक लाख 25 हजार 600 रुपये में माधव मैरिज लॉन और 45 हजार रुपये में कारीगर बुक किए गए, जिससे कुल खर्च करीब 15 लाख 98 हजार 102 रुपये बताया गया।वहीं गौरव के पिता रामसेवक शर्मा ने गोद भराई में बेटी को सोने की लर, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, पांच साड़ियां और कुछ उपहार व नगद राशि दी थी। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि शादी तय होने के बाद गौरव शर्मा युवती को अपनी कार में घुमाने के बहाने ले जाता था और इसी दौरान उसके अश्लील फोटो व रिकॉर्डिंग बना ली। परिवार ने इसका विरोध किया और समझाया कि शादी से पहले इस तरह घूमना-फिरना ठीक नहीं है तो गौरव शर्मा ने शादी करने से मना कर दिया। 11 दिसंबर गोद भराई में दी गई सोने की जंजीर, अंगूठी व चांदी की पायल वापस ले ली।आरोप है कि गौरव शर्मा, उसके पिता रामसेवक शर्मा, भाई सौरभ शर्मा और रामसेवक के समधी ब्रह्मदेव शर्मा निवासी तरसुरा थाना उसहैत ने बारात लाने से इंकार कर दिया और दूसरी जगह शादी करने की बात कही। 30 जनवरी 2026 को ये लोग गांव म्यारी पहुंचे, जहां रिश्तेदारों के सामने भी शादी से साफ मना कर दिया और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।