
4040 लाख की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार, सरगना फरार
Badaun News - मूसाझाग पुलिस ने रविवार को 204 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर वंश गुप्ता को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना मोहम्मद उमर अली अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय...
मूसाझाग पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस ने रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान 204 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये बतायी जाती है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजकर फरार सरगना की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विजयेंद्र द्धिवेदी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना व कस्बा दातागंज के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी वंश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता अपने साथी व गिरोह के सरगना मोहम्मद उमर अली पुत्र बाबू अंसारी निवासी गांव पुरैनी थाना दातागंज के साथ मिलकर हेरोइन की तस्करी कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर तस्कर वंश गुप्ता को धर दबोचा। गिरोह का सरगना मोहम्मद उमर अली अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए तस्कर के पास से 204 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करों को दबोचने के लिए पुलिस टीम करीब एक माह से लगी थी। रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वंश गुप्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर,पुलिस फरार तस्कर उमर अली की गिरफ्तारी में जुट गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ मूसाझाग मान बहादुर सिंह, एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र भार्गव, शराफत हुसैन व कांस्टेबल रोमिल खोकर शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




