मारपीट में कार में गिरा सिपाही का मोबाइल, पिता-पुत्र को पीटा

Feb 28, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - बदायूं में फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने मामूली विवाद के बाद एक पिता-पुत्र को घर से उठाकर थाने ले जाकर मारपीट की और उनकी ईको गाड़ी को सीज कर दिया। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है। घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है।

मारपीट में कार में गिरा सिपाही का मोबाइल, पिता-पुत्र को पीटा

बदायूं, संवाददाता। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि सड़क पर हुई मामूली कहासुनी के बाद पुलिस टीम एक पिता-पुत्र को घर से उठाकर थाने ले आई, जहां उनके साथ मारपीट की गई और उनकी ईको गाड़ी को मोटर व्हीकल एक्ट में सीज कर दिया गया। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश है और पीडित परिवार जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल बिसौली कोतवाली क्षेत्र के अजनावर गांव के रहने वाले राधेश्याम खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनका बेटा रविशंकर कार बुकिंग पर चलाता। पीड़ित पक्षने बताया कि बुधवार रात दोनों गमी की होली से लौट रहे थे।

रास्ते में पावर कॉरपोरेशन यार्ड के पास शौच के लिए गाड़ी रोकने पर थाने में तैनात दरोगा और सिपाही पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने नशे की हालत में गाड़ी रोकने का कारण पूछा, युवक का मोबाइल छीना और पूछताछ के दौरान पिता-पुत्र से हाथापाई शुरू कर दी। यहां तक आरोप है कि राधेश्याम को हाइवे पर ट्रक के सामने धकेलने की कोशिश की गई, जिसके बाद दोनों किसी तरह वहां से घर लौट आए। रविशंकर की मां पुष्पा ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे फैजगंज बेहटा थाना पुलिस तीन गाड़ियों से गांव पहुंची, छतों पर चढ़कर घर की घेराबंदी की और दरवाजा खुलवाकर पति व बेटे को ईको कार समेत थाने ले गई। उनका आरोप है कि पुलिस ने गाली-गलौज करते हुए जबरन कमरे में घुसकर कार की चाबी छीनी और वाहन साथ ले गई। थाने में दोनों के साथ मारपीट की गई, जबकि गाड़ी से न कोई हादसा हुआ था और न ही कोई रिपोर्ट दर्ज थी। अगले दिन शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई। बताया जाता है कि सिपाही का मोबाइल गाड़ी में गिरने पर उसकी लोकेशन के आधार पर पुलिस घर तक पहुंची।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।