मोबाइल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार
Mar 03, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - बदायूं में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल झपटने के मामले में पुलिस ने आरोपी नन्हू को गिरफ्तार किया। रेलवे स्टेशन फाटक के पास महिला के हाथ से मोबाइल छीना गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया और उसे न्यायालय में पेश किया गया।

बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में महिला से मोबाइल झपटने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे स्टेशन फाटक के पास एक महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया था। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जिसके बाद आरोपी नन्हू पुत्र नरेश निवासी गांव सदाठेर थाना कादरचौक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


