Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsPolice Arrests Bounty Cow Smuggler After Gunfight in Badaun
बदायूं में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

बदायूं में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं। चोरी कर बैल काटने के मामले में कुंवरगांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। रुपये के इनामी गो तस्कर सरताज को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान

Nov 07, 2025 11:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। चोरी कर बैल काटने के मामले में कुंवरगांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार देर रात मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए 25 हजार रुपये के इनामी गो तस्कर सरताज को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान तीन गो तस्कर फरार हो गए। घायल गो तस्कर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और गोवध से संबंधित उपकरण बरामद किए हैं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के जंगल में खासपुर निवासी मुनेंद्र पुत्र मिलन का बैल चोरी करने के बाद गोवध की वारदात को अंजाम दिया गया था। उस घटना के बाद से पुलिस लगातार गिरोह की तलाश में थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुवार देर रात करौतिया जंगल में चार गो तस्करों के गोवध करने की जानकारी मिली। इस दौरान पुलिस चेकिंग करते हुए करौतिया और खासपुर तिराहे पर पहुंची। चार संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे और जवाबी फायरिंग में 25 हजार के इनामी गो तस्कर सरताज निवासी दुगरैया के पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा। पुलिस ने गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल गो तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके तीन साथी सिट्टे, नबाशे और बबलू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के पास से गोवध के उपकरण, तमंचा, कारतूस और 160 रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह बदमाश सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल के पीछे हुए गोवध मामले में भी शामिल था। सीओ ने यह भी बताया कि सरताज ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह घुमंतू गोवंशों का वध कर अपने साथियों के साथ मांस बेचता है। उसने खासपुर से एक बैल चोरी कर हुसैनपुर के जंगल में काटा था।