उझानी में सटोरिया गिरफ्तार, नगदी और पर्ची बरामद

Mar 07, 2026 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - उझानी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक सटोरिया गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसे सट्टे की पर्ची और 2590 रुपए नगद के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सट्टेबाजों में खलबली मची है।

उझानी में सटोरिया गिरफ्तार, नगदी और पर्ची बरामद

उझानी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सटोरिया को सट्टे की पर्ची और नगदी सहित गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सट्टे के धंधेबाजों में खलबली मच गई है। उप निरीक्षक जुगमेंद्र कुमार कुमार ने पुलिस टीम के साथ बड़ी माता मंदिर के समीप एक ब्यूटी पार्लर के दूसरी मंजिल के कमरे से गौरव गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता नाम के सटोरिया को मौके से गिरफ्तार कर पेन डायरी और सट्टे की पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से लोहे की छोटी संदूक से 2590 रुपए भी बरामद हुए हैं। इसके खिलाफ उप निरीक्षक जुगमेंद्र ने मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।