Police Arrests Accused for Inciting Young Woman s Suicide After Marriage Breakup युवती को सुसाइड को मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsPolice Arrests Accused for Inciting Young Woman s Suicide After Marriage Breakup

युवती को सुसाइड को मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Badaun News - पुलिस ने युवती नेहा की आत्महत्या के मामले में आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नेहा की शादी जमशेद के साथ तय हुई थी, लेकिन जुनैद ने रिश्ता तोड़ने की वजह बनी। नेहा ने आत्महत्या से पहले सुसाइड...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 30 Dec 2024 12:58 AM
share Share
Follow Us on
युवती को सुसाइड को मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

युवती की शादी तुड़वाकर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसके परिवार के अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन निवासी दिलशाद की 22 वर्षीय बेटी नेहा ने अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली थी। उसका शव शनिवार को घर में फंदे पर लटका मिला था। परिवार वालों ने बताया कि नेहा की शादी क्षेत्र के गांव धनौली निवासी जमशेद के साथ तय हुई थी। 24 दिसंबर को लड़के वाले रस्म अदा करने आए थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले जुनैद ने लड़के वालों से नेहा के साथ अपने अफेयर की बात कही थी। जिस पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद नेहा अवसाद में आ गई और उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जो उसके शव के पास से मिला। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जुनैद व उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया था। इसी आधार पर मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर जुनैद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने तीसरे दिन आरोपी जुनैद को सिरासौल अड्डा बिल्सी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंढीर ने बताया कि मुख्य आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजदों को पुलिस तलाश कर रही है। फरार नामजदों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।