
डूडा कर्मी के घर हुई लूट में शामिल चौथा इनामी बदमाश गिरफ्तार
Badaun News - अलापुर-कुलचौरा रोड के जंगल में मुठभेड़ में घायल लूट का आरोपी इनामी बदमाश को उपचार के लिये अस्पातल में लेकर जाते हुये।
बदायूं। डूडा की निलंबित सहायक परियोजना अधिकारी के घर हुई लूट की वारदात में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी चौथे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था। फरार बदमाश को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा गया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और लूटी गई रकम में से 16 हजार 500 रुपये सहित अन्य सामान बरामद किया है।
दरअसल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की रेगलिया कॉलोनी में 20 दिसंबर शनिवार की शाम चार बदमाशों ने डूडा की निलंबित सहायक परियोजना अधिकारी प्रीति वर्मा पत्नी आशीष कुमार को गन पॉइंट पर लेकर जबरन घर में घसीटा और बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने मंगलवार की रात प्रस्तावित जेल के जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, इस दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया था। फरार बदमाश पच्चीस हजार रुपये का इनामी डेविड उर्फ शोएब पुत्र मोहम्मद मियां निवासी इस्लामगंज थाना अलापुर बताया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को कुलचौरा-अलापुर रोड पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें डेविड उर्फ शोएब के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बदमाश सामान डिलीवरी कंपनी में काम करता डिलीवरी के चलते महिला कर्मी के घर घर आना-जाना रहता थ दीपक, संतोष और जसविंदर संग मिलकर बनाई लूट की योजना बदायूं। गिरफ्तार बदमाश डेविड उर्फ शोएब ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह एक ऑनलाइन फूड और सामान डिलीवरी कंपनी में काम करता था और इसी सिलसिले में उसका कई बार प्रीति वर्मा के घर आना-जाना हुआ था। इसी दौरान उसने घर की गतिविधियों और परिस्थितियों को नजदीक से देखा। डेविड ने बताया कि उसका भाई एक मामले में जेल में बंद था, जहां मुलाकात के दौरान उसकी पहचान पहले से गिरफ्तार बदमाश दीपक, संतोष और जसविंदर से हो गई थी। उसने बताया कि हाल के दिनों में उसका काम ठीक से नहीं चल रहा था और उसे रुपये की जरूरत थी। इसी वजह से उसने दीपक, संतोष और जसविंदर के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। चारों ने मिलकर प्रीति वर्मा को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर लूटपाट की और मौके से फरार हो गए थे। डेविड ने यह भी स्वीकार किया कि लूटी गई रकम का एक हिस्सा उसके पास आया था, जिसमें से कुछ रुपये वह खर्च कर चुका है, जबकि शेष रकम, घड़ी और चश्मा उसके पास ही थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। डूडा की निलंबित सहायक परियोजना अधिकारी प्रीति वर्मा के घर बंधक बनाकर गन पॉइंट पर हुई लूट की वारदात में शामिल चौथे पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस टीम ने कुलचौरा-अलापुर रोड के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से लूट का सामान और कुछ नगदी बरामद की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है। रजीश कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




