डोडा छिलका लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान आस मोहम्मद नामक युवक को डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 4.8 किलो डोडा छिलका बरामद हुआ। पुलिस ने उसकी कार भी सीज कर दी। यह कार्रवाई संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई।

डोडा छिलका लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार

पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार किलो 800 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। पकड़ा गया आरोपी आस मोहम्मद पुत्र मुन्ने निवासी गांव बक्सैना थाना हजरतपुर बताया गया है। पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ईको गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आस मोहम्मद बताया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।