चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी माल समेत गिरफ्तार
सहसवान में पुलिस ने चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन जोड़ी पायल, दो हथफूल, छह सिक्के और दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों ने कई चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है और पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

सहसवान। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन जोड़ी पायल, दो हथफूल, छह सिक्के और दो हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार चोरों की पहचान इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव गवरा फिरोजपुर निवासी मुनेंद्र पुत्र इंद्रपाल और गांव चदोई निवासी मुन्ना पुत्र मकसूद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों ही चोरों को मिचौना की मंढैया के आगे ईंट भट्ठे पर जाने वाले कच्चे रास्ते के तिराहे से गिरफ्तार है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने सहसवान थाना क्षेत्र के गांव अमनपुर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने की बात कबूल की।
इसके अलावा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सिठौली में सोलर प्लांट का स्टार्टर और उघैती थाना क्षेत्र के गांव सराय सावल में घर में घुसकर चोरी करने की घटना भी स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि चोरी का अधिकांश सामान राह चलते लोगों को बेच दिया था और रुपये खर्च कर दिए। पुलिस ने बताया कि दोनों चोरों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


