बंद मकान में चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 22.5 ग्राम पीली धातु और 612 ग्राम सफेद धातु के जेवरात, 7110 रुपये नकद और एक नाजायज चाकू बरामद किया गया। यह चोरी 13 अप्रैल की रात को इंदिरापुरम कॉलोनी में हुई थी।

बंद मकान में चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 22.5 ग्राम पीली धातु और 612 ग्राम सफेद धातु के जेवरात, 7110 रुपये नकद के साथ एक नाजायज चाकू भी बरामद किया गया है। चोरी की वारदात 13 अप्रैल की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरापुरम कॉलोनी में हुई थी। यहां के रहने वाले मनोज कुमार सक्सेना पुत्र कैलाश चंद्र सक्सेना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन घूमने गए थे। जब वह 14 अप्रैल को वापस लौटे तो उनके घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी हो चुका था।

इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की।जांच के दौरान पुलिस ने शाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू और मुशाहिद पुत्र दिलशाद निवासी लोची नगला गली नंबर चार सदर कोतवाली को सिरसा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 22.5 ग्राम पीली धातु, 612 ग्राम सफेद धातु के जेवरात, 7110 रुपये नकद और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पर पहले से कई मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बंद मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। एसपी सिटी ने बताया कि मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।