Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsPolice Arrest Somveer in Minor Rape Case Investigation Ongoing for Accomplices
नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भपात करने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भपात करने का आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Badaun News - बिसौली में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सोमवीर उर्फ भोला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिवार ने एसएसपी को शिकायत दी थी, जिसके बाद आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अभी भी जारी है।

Nov 27, 2025 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बिसौली, संवाददाता। नाबालिग छात्रा के था दुष्कर्म धमकी, गर्भ ठहरने व जबरन गर्भपात और पंचायत के दबाव में शादी तय कराने के मुख्य आरोपी को सोमवीर उर्फ भोला को पुलिस ने आंवला रोड से गिरफ्तार किया है। मुकदमे में नामजद तीन नामजद डॉक्टर व एक अज्ञात की तलाश अभी भी जारी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले रहने वाले एक व्यक्ति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी 14 साल की बेटी को पड़ोसी युवक सोमवीर उर्फ भोला कई महीनों से बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाता था और उससे लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिता ने बताया कि आरोपी धमकी देता था कि उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल कर देगा, जिससे डरी सहमी नाबालिग चुप रही। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई। परिवार ने 19 सितंबर को बिल्सी रोड स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जांच कराई थी, जहां गर्भ की पुष्टि तो हुई लेकिन जांच रिपोर्ट देने से मना कर दिया गया था। जिसके के बाद पीड़ित ने परिवार के लोगों ने शिकायत की तब गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह के यहां पंचायत हुई, जिसमें आरोपी पक्ष ने बदनामी का डर दिखाकर मामला न उठाने को कहा और गर्भपात व आगे की जिम्मेदारी उठाने की बात कही। पंचायत में तीन लाख 40 हजार रुपये जमा कराए गए और बाद में पीड़िता को बगरैन स्थित एक अस्पताल ले जाकर गर्भपात करा दिया गया। गर्भपात के बाद आरोपी पक्ष ने लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति से लड़की की शादी कराने की कोशिश भी की और खर्च वहन करने की बात कही। शादी न करने पर पीड़िता के परिवार को गांव से निकालने की धमकियां दी गईं। पीड़ित ने पहले बिसौली कोतवाली पहुंच कर शिकायत की लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई थी। इसके बाद पीडित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर बिसौली कोतवाली पुलिस ने 19 नवंबर को सोमवीर उर्फ भोला,राजपाल, शांति देवी, नरेश व डाक्टर और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।