ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंहवा को देख नहीं सकती हमारी आंखे...

हवा को देख नहीं सकती हमारी आंखे...

डॉ. उर्मिलेश की पुण्यतिथि पर प्रतिभाशाली नवोदित कवियों ने काव्यसंध्या में काव्यपाठ किया। काव्य संध्या में नई प्रतिभाओं के काव्यपाठ को सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो...

डॉ. उर्मिलेश की पुण्यतिथि पर प्रतिभाशाली नवोदित कवियों ने काव्यसंध्या में काव्यपाठ किया। काव्य संध्या में नई प्रतिभाओं के काव्यपाठ को सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो...
1/ 2डॉ. उर्मिलेश की पुण्यतिथि पर प्रतिभाशाली नवोदित कवियों ने काव्यसंध्या में काव्यपाठ किया। काव्य संध्या में नई प्रतिभाओं के काव्यपाठ को सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो...
डॉ. उर्मिलेश की पुण्यतिथि पर प्रतिभाशाली नवोदित कवियों ने काव्यसंध्या में काव्यपाठ किया। काव्य संध्या में नई प्रतिभाओं के काव्यपाठ को सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो...
2/ 2डॉ. उर्मिलेश की पुण्यतिथि पर प्रतिभाशाली नवोदित कवियों ने काव्यसंध्या में काव्यपाठ किया। काव्य संध्या में नई प्रतिभाओं के काव्यपाठ को सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो...
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 18 May 2019 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

डॉ. उर्मिलेश की पुण्यतिथि पर प्रतिभाशाली नवोदित कवियों ने काव्यसंध्या में काव्यपाठ किया। काव्य संध्या में नई प्रतिभाओं के काव्यपाठ को सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि सीडीओ निशा अनंत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं डॉ. उर्मिलेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रजनीश गुप्ता एवं श्यामजी शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामबहादुर व्यथित को समिति ने सम्मानित किया।

सीडीओ ने कार्यक्रम में हरिवंश राय बच्चन की रचना का काव्यपाठ भी किया। इससे पूर्व काव्यसंध्या में सरस्वती वंदन अजीत सुभाषित ने पेश किया। आशीष शर्मा ने डॉ. उर्मिलेश को नमन करते हुए पढ़ा कविता गुरु महान उर्मिलेश, विवेक चतुर्वेदी ने पढ़ा, हवा को देख नहीं सकती हमारी आंखे, इसीलिए तो चिरागों पे नजर रखते हैं।

डॉ. कविता अरोरा ने पढ़ा कि बूटे कविता के गजलों के बन उर्मिलेश का है ये चमन। इनके अलावा डॉ. दीप्ती जोशी, प्रवीन नादान, आयुष शर्मा, शिखर देव, पुष्पराज यादव, डॉ. रविभूषण पाठक, सचिन सारस्वत, सत्यदेव श्रीवास्तव, मयंक चौहान, अवजीत, अभिषेक अनंत, डॉ. सोनरूपा विशाल, अंजलि शर्मा, फिरोज खां ,हर्ष मिश्रा दीपक मिश्रा, अंकिता सागर ने भी काव्यपाठ में अपनी रचनाएं पेश की। डॉ. अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रविंद्र मोहन सक्सेना, अंजू शर्मा, सतीश चंद मिश्रा, गुरूचरण मिश्रा, उपेंद्र गुप्ता, रविंद्र मोहन सक्सेना, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, मणी गुप्ता, अनूप रस्तोगी, सुरेश चंद्र जौहरी, डॉ.कमला माहेश्वरी, कमलेश ज्ञानी, अवधेश माहेश्वरी, महेश मित्र, महेंद्र वर्मा, अरविंद गुप्ता, अशोक मिश्रा, नंदकिशोर, राहुल चौबे, अमित पाठक, संजय आर्य, सुमित मिश्रा, नरेश चंद्र शंखधार, नवीन सक्सेना, नितिन गुप्ता, इकबाल असलम, इजहार अहमद, प्रीती अरोरा, सौरभ शंखधार, पंकज शर्मा, ब्रजेश मिश्रा मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें