Badaun News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कारावास
Badaun News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कारावास नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कारावास

Badaun News: अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट दिनेश तिवारी ने नाबालिग को बहलाफुसला कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया। जुर्माने की संपूर्ण धनराशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति रूप में देने का हुक्म दिया। विशेष लोक अभियोजक अमोल जौहरी के अनुसार वादी मुकदमा ने थाना बिल्सी में नौ सितंबर 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया चार सितंबर को उसकी 16 साल की बेटी शाम पांच बजे खेत सेघर के लिए आ रही थी।
काफी समय हो जाने पर भी जब बेटी घर नहीं पहुंची तथा खोजबीन शुरू की। खोजबीन करने पर पता चला कि गांव का ही पुष्पेंद्र पुत्र नेत्रपाल उम्र 22 वर्ष मेरी लड़की को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। पुलिस ने वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की। जिसके बाद चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की।न्यायालय में पुष्पेंद्र पुत्र नेत्रपाल पर नाबालिग लड़की को बहलाफुसलाकर कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप का मुकदमा चलाया। न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य का अवलोकन किया। अधिवक्ता की दलीलो को सुनने के पश्चात उक्त आरोप में दोषी पाते हुए उसे सजा सुनाई।

