ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंश्रीराम कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

श्रीराम कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

नगर में श्री राम कथा की शुरुआत से पूर्व पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। नगर के लोगों ने जगह-जगह महिलाओं को रोककर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।हतरा रोड पर स्थित वार्ष्णेय धर्मशाला में...

श्रीराम कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 15 Dec 2018 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर में श्री राम कथा की शुरुआत से पूर्व पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। नगर के लोगों ने जगह-जगह महिलाओं को रोककर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।हतरा रोड पर स्थित वार्ष्णेय धर्मशाला में श्रीराम कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इससे पूर्व शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा धर्मशाला से शुरू होकर हाईवे पर पहुंची। यहां से प्रमुख मार्गो का भ्रमण के बाद कलश यात्रा वापस कथा स्थल पहुंचकर श्री राम कथा में परवर्तित हो गई। कथा में बहता जंगल शाहजहांपुर से पधारे रामचंद्राचार्य महाराज ने भगवान की बचपन की बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सत्य मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य की हमेशा जीत होती है और झूठ बोलने छल कपट करने वाले को हमेशा कठिनाईयों से गुजरना पड़ता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें