दानपुर चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक

Feb 28, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - दानपुर चौकी पर होली पर्व को शांति से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज की उपस्थिति में, नागरिकों ने त्योहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। युवाओं को विवादित कृत्यों से बचने की सलाह दी गई।

दानपुर चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक

नाधा। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दानपुर चौकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक सुमित शर्मा और चौकी इंचार्ज अली मियां जैदी की उपस्थिति में क्षेत्र के शिक्षित व संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने अपील की कि त्योहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। युवाओं को नसीहत दी गई कि वे किसी भी विवादित कृत्य से बचें ताकि परिवार को परेशानी न हो और पुलिसिया कार्रवाई की नौबत न आए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।