Badaun News: कछला में चार डाक्टर व 12 पैरामेडिकल स्टाफ रहेगा तैनात
Badaun News: कोतवाली परिसर में कांवड़ा यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद गणमान्य लोग। The height of the DJ should be according to the standard

Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। सावन मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार की शाम कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने डीजे संचालकों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे और ध्वनि की तय सीमा का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सावन आस्था और आपसी सौहार्द का पर्व है, इसलिए सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें। नगर पालिका अध्यक्ष पति ओपी सागर ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखी जाएगी।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने लोगों से अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य, मौलाना असरारउल हक, सुदीप चौहान, रामगोपाल शाक्य, डॉ. हैदर अली, इकरार अहमद, मृदुल शर्मा, रामसिंह शाक्य, डॉ.आईएम नूरी, अखिलेश कुमार, अबरार खान, हरपाल, सौरभ वाष्र्णेय, बाबर मियां आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


