पीसीएस सोनू युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत
गुजरात कैडर के पीसीएस बनने पर गांव सर्वा निवासी सोनू शर्मा का ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया। पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमस्वरूप...
गुजरात कैडर के पीसीएस बनने पर गांव सर्वा निवासी सोनू शर्मा का ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया। पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि ब्राह्मण युवाओं को सोनू की उपलब्धि से प्रेरणा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के युवा निरंतर अपने परिश्रम के जरिये शिखर को छू रहे हैं। समारोह में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोनू को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, नत्थूलाल शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, अमित पाठक, अजय पाराशरी, राजीव पाठक, बबली शर्मा, सविता शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, विष्णु शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, चंद्रपाल शर्मा मौजूद थे।
