ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंपुलिस सुरक्षा में देखी जायेगी सिने प्लेक्स में पठान

पुलिस सुरक्षा में देखी जायेगी सिने प्लेक्स में पठान

विवादों में घिरी पठान फिल्म के रिलीज के महज चार दिन बचे है। ऐसे में बॉयोकाट के चल रहे ट्रेंड के बीच फिल्म रिलीज के दिन विरोध होने की संभावना जतायी...

पुलिस सुरक्षा में देखी जायेगी सिने प्लेक्स में पठान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बदायूंSun, 22 Jan 2023 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

विवादों में घिरी पठान फिल्म के रिलीज के महज चार दिन बचे है। ऐसे में बॉयोकाट के चल रहे ट्रेंड के बीच फिल्म रिलीज के दिन विरोध होने की संभावना जतायी जा रही है। उझानी नगर के एडीएस सिने प्लेक्स में भी पठान फिल्म के शो चलेगा। कोई विरोध न हो इसके लिये प्रबंधक ने उझानी कोतवाली पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

जिले में महज एक ही उझानी में एडीएस सिने प्लेक्स के नाम से मल्टीप्लेक्स है। यहां 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म पठान के शो निर्धारित समय चलेंगे। इधर, फिल्म के टीजर रिलिज होने से पहले ही उसका विरोध शुरू हो गया था। कुछ संगठनों ने रिलीज के दिन विरोध जताने को लेकर चेतावनी दी। वहीं, फिल्म को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन भी किये जा रहे है। जगह-जगह पठान फिल्म के निर्माता-निर्देशक व कलाकारों के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। संगठनों ने सिनेमा घरों में फिल्म न चलने देने की भी चेतावनी दी है। जिससे टॉकीज प्रबंधक सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे है। ऐसे में उझानी के एडीएस सिने प्लेक्स के प्रबंधक दीपक गुप्ता ने भी चिंता जाहिर की। उन्होंने उझानी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े