ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंजिला अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, मचा हाहाकार

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, मचा हाहाकार

एक भी ऑक्सीजन गैस सिलेंडर न होने से मरीजों को बचाना मुश्किल इमरजेंसी से सीधे हायर सेंटर को रेफर किये जा रहे मरीज दोपहर से खत्म हो गई ऑक्सीजन,...

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, मचा हाहाकार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बदायूंWed, 28 Apr 2021 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। हिन्दुस्तान संवाद

जिला अस्पताल में फिर से ऑक्सीजन खत्म हो गयी है इसके बाद हाहाकार मच गया है। दोपहर बाद से रात तक ऑक्सीजन ही नहीं मिल पायी है। इसकी वजह से यहां पहुंचने वाले मरीजों के एक मिनट भी नहीं रोका जा रहा है, सीधे डॉक्टर हायर सेंटर को रेफर कर रहे हैं। बिना ऑक्सीजन के सीधे रेफर करने पर परिजन भिड़ रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। मगर ऐसे हालातों के बाद भी प्रशासन ऑक्सीजन की उपलब्धता नहीं करा पा रहा है।

मंगलवार को दोपहर बाद से लेकर देररात तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कई बार हंगामा हुआ है। हंगामा का कारण जिला अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होना रहा है। दोपहर बाद ऑक्सीजन खत्म हुई तो डॉक्टरों ने मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। मरीजों को सीधे हायर सेंटर के लिये रेफर किये जा रहे हैं। हालात इसलिये और खराब हैं कि हायर सेंटर रेफर करने के बाद मरीजों को मेडिकल कालेज में भी भर्ती नहीं किया जा रहा है वहां भी बेड फुल हैं और ऑक्सीजन का संकट है। इसकी वजह से मरीजों में आक्रोश आ रहा है। मरीजों ने दोपहर दो बजे से देररात तक कई बार हंगामा किया और स्टाफ से नोकजोख की है।

सोमवर को जिला अस्पताल में तीन सिलेंडर मेडिकल कालेज से ही ऑक्सीजन मिल पाई थी इसके बाद थोड़ी शुरुआत हो गई थी। इस बीच अस्पताल प्रशासन की अलीगढ़ और बरेली बात हो गई थी और सोमवार रात या फिर मंगलवार दिन में ऑक्सीजन की सप्लाई आनी थी। मगर ऑक्सीजन की गाड़ी न आने की वजह से स्टाक खत्म हो गया है अब एक भी मरीज को लगाने भर के लिये ऑक्सीजन नहीं बची है।

ऑक्सीजन खत्म हो गयी है, अलीगढ़ व बरेली आर्डर लगाया था कहीं से भी ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं मिल सकी है, उच्चाधिकारियों को जानकारी दे चुके हैं बिना ऑक्सीजन के काफी दिक्कत हो रही है। मरीजों को रेफर कराना पड़ रहा है, विवाद तो नहीं हुआ है परिवार आक्रोशित हो रहे हैं जिन्हें समझाना पड़ रहा है।

डॉ. विजय बहादुर राम,सीएमएस जिला पुरुष अस्पताल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें