-आधार बना सात हजार बच्चों के दाखिले में रोड़ा
जिले के 7,525 बच्चों को आधार न होने के कारण स्कूल में प्रवेश नहीं मिल रहा है। माता-पिता आधार बनवाने के लिए परेशान हैं। शिक्षकों ने कहा है कि बच्चों का नामांकन तभी होगा जब आधार बनेगा। नए शैक्षिक सत्र के तहत स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन आधार की कमी बड़ी बाधा बन रही है।

जिले के सात हजार से अधिक बच्चों के प्रवेश में आधार रोड़ा बना हुआ है। इन बच्चों के पास आधार नहीं है, इसकी वजह से इन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा है। शिक्षकों ने बच्चों के माता-पिता के लिए जल्द आधार बनवाने के लिए कहा है। माता, पिता बच्चों के आधार बनवाने के लिए आधार सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं। नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का एक अप्रैल से आगाज हो चुका है। इसके बाद से परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के तहत छह से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जागरूकता रैली भी निकली जा रही हैं।
नवीन शैक्षिक सत्र में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के बीच कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले 7,525 बच्चों के पास आधार नहीं है। जिसकी वजह से उनके लिए प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इन बच्चों के माता-पिता स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए पहुंच रहे हैं तो कुछ शिक्षकों द्वारा तो अधिकारियों के निर्देश पर आधार बनवाने के लिए समय देकर प्रवेश ले लिया जा रहा है, वहीं ज्यादातर स्कूलों में आधार बनने के बाद ही नामांकन मिलने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। जिसकी वजह से बच्चों के अभिभावकों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और बच्चे भी प्रवेश से वंचित हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


