Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsOutsourced Electric Workers Protest in Badaun Against UP Power Corporation Management
आउटसोर्स कर्मियों ने प्रबंधन पर लगाया वायदाखिलाफी का आरोप

आउटसोर्स कर्मियों ने प्रबंधन पर लगाया वायदाखिलाफी का आरोप

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने यूपी पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सहमति के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्यवृत्त की प्रतियां जलाई। कर्मियों का कहना है कि प्रबंधन ने आदेशों का पालन नहीं किया है, जिससे उनकी नौकरी खतरे में है।

Dec 22, 2025 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं, संवाददाता। जिले में विभिन्न उपकेंद्रों पर तैनात विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यवृत्त की प्रतियां जलाई। विद्युत आउटसोर्स कर्मियों का कहना है कि 26 नवंबर को लखनऊ के शक्ति भवन पर पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन व आउटसोर्स कर्मचारियों के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद बनी सहमति को नजरअंदाज करने के विरोध में विरोधस्वरुप समझौते पत्र की प्रतियां जलाई गई। कर्मियों को कहना है कि पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन ने अपने आदेशों का उल्लंघन किया है। जिससे विभिन्न उपकेंद्रों पर तैनात करीब 15 हजार आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है।

कर्मियों का कहना है कि प्रबंधन ने अपने आदेशों का पालन न करते हुए कार्य के अनुरुप अनुबंध न करने,18 हजार रुपये वेतन निर्धारण न करने,मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस न लेने,घायल कर्मियों का कैशलेस इलाज न कराने समेत अन्य मांगों पर बनी सहमति का उल्लंघन किया है। कर्मियों का कहना है कि 29 नवंबर को जारी किया गया समझौता बैठक में बनी सहमति के विपरीत है। जिसके विरोध में शनिवार को जिले भर के आउटसोर्स कर्मी लामबंद हुए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यवृत्त की प्रतियां जलाई। इस दौरान राकेश कुमार, विवेक शर्मा, मुकुल मौर्य, अत्तन, अर्जुन, सुनील, अलबेले, चाहत, देव कुमार, देवेंद्र आदि कर्मचारी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;