मंहगाई में ताजिकस्तिान से बदायूं पहुंचा प्याज, यहां प्याज के रेट सुनकर सब्जी के ठेले की तरफ दौड़े लोग

प्याज की आमद कम होने के चलते देश भर में दाम आसमान छू रहे हैं। वर्षों में पहली बार इतना मंहगा प्याज हुआ कि विदेशी प्याज तक लोगों को खाना पड़ रहा है। प्याज की मंहगाई ताजिकस्तिान का प्याज बदायूं तक पहुंच...

offline
मंहगाई में ताजिकस्तिान से बदायूं पहुंचा प्याज, यहां प्याज के रेट सुनकर सब्जी के ठेले की तरफ दौड़े लोग
Dinesh हिन्दुस्तान संवाद , बदायूं
Sun, 5 Jan 2020 12:50 PM

प्याज की आमद कम होने के चलते देश भर में दाम आसमान छू रहे हैं। वर्षों में पहली बार इतना मंहगा प्याज हुआ कि विदेशी प्याज तक लोगों को खाना पड़ रहा है। प्याज की मंहगाई ताजिकस्तिान का प्याज बदायूं तक पहुंच गया है, लोग आज तक ताजिकस्तिान  जरूर नहीं गए होंगे, लेकिन मंहगाई के चलते प्याज खाने को मिल गया है। देश भर के साथ बदायूं आए प्याज में बीस से 40 रुपए तक सस्ता तो है मगर लोग पंसद नहीं कर रहे हैं। बाजार में एक नहीं दर्जनों ठेला विदेश प्याज के देखे गए हैं। वहीं विदेशी प्याज बाजार में आने के बाद खरीदारों की भी भीड़ जुटी दिखी है। बाजार में  ताजिकस्तिान  के प्याज की जमकर बक्रिी हुई है। बाजार में एक तो विदेशी व नया प्याज है।

वहीं स्थानीय प्याज से तीस से 40 रुपए प्रति किलो सस्ता बिक रहा है।  ताजिकस्तिान  से आए सुंदर प्याज को लोग खाने से ज्यादा देखते हुए पंसद कर रहे हैं। बतादें कि जिले की जनता प्याज पर मंहगाई की मार तो पिछले दो महीने से देख रही है। यह मंहगाई बदायूं में ही नहीं पूरे देश में हैं, जिसकी वजह से भारत सरकार को विदेश से प्याज की सप्लाई मंगानी पड़ी है।  विदेशी प्याज  ताजिकस्तिान  से बदायूं में आ गया है। बाजार में इन दिनों जो सबसे सुंदर और सफेद-पीला रंग का बड़ा-बड़ा प्याज है वह तुर्की का है बाकी स्थानीय प्याज है। मगर इन दिनों बाजार में  ताजिकस्तिान के प्याज की डिमांड ज्यादा बढ़ गई है।

स्वाद नहीं सर्फि सुंदरता

ताजिकस्तिान  का प्याज जो आया है। उसे देखते ही हर कोई मोहित तो हो जाता है और कुछ नहीं आधा किलो तो खरीद ही रहा है, लेकिन खरीदारों व दुकानदारों की मानें तो एक बार के बाद दूसरी बार नहीं खरीदा जाता।  ताजिकस्तिान  के प्याज से सब्जी बनने के बाद वह स्वाद नहीं आ रहा है जो स्थानीय प्याज के इस्तेमाल से आ रहा है। स्वाद न होने के चलते लोग दोबारा नहीं खरीद रहे हैं।

यह हैं स्थानीय प्याज के हाल

जिले में शहर से लेकर देहात की मंडियों तक जो प्याज बिक रहा है उसको लेकर खरीदारों का हाल बेहाल है। अभी भी बाजार में बड़ा एवं साफ प्याज 100 रुपए, दूसरे नंबर का प्याज 80 रुपए, तीसरे नंबर का प्याज 60 से 70 रुपए और चौथे नंबर का प्याज 50 रुपए किलो बाजार में बिक रहा है। 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Badaun Tajikistan Onion Price
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें