ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंअज्ञात वाहन ने बाइक सवार कुचले, एक की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कुचले, एक की मौत

बरेली के करगैना में शादी समारोह में शरिक होकर घर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक के दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कुचले, एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंWed, 20 Jun 2018 07:59 PM
ऐप पर पढ़ें

बरेली के करगैना में शादी समारोह में शरिक होकर घर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक के दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के बदायूं-बरेली हाईवे स्थित गांव खुनक के पास हुआ।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव देहमी निवासी अंशुल पटेल उम्र 20 पुत्र डिगंबर अपने साथी अर्जित पटेल पुत्र मुकेश और शिवम पटेल निवासी मोगर के साथ मंगलवार शाम गांव से करगैना बरेली के लिए गई बारात में शरिक होने गए थे। बताते हैं गांव दहेमी से धीरज की बरात गई थी, इस बारात में शरिक होकर वे घर के लिए बाइक से लौट रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंशुल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जित व शिवम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के ताऊ तेगवहादुर पटेल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बिनावर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से परिजनों चीख पुकार मची हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें