शिविर में सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक
Badaun News - डीपी महाविद्यालय में एनएसएस शिविर में सड़क सुरक्षा को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता के बाद एक साथ मौजूद छात्रायें।

सहसवान। डीपी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन का सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सुरक्षा उपकरणों जैसे हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग की अपील की। छात्र-छात्राओं ने प्रभावी नुक्कड़ नाटक के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विमला, सरिता, सुनीति, रेनू और प्रियंका आदि ने अपनी कला के माध्यम से नियमों की महत्ता को दर्शाया। कार्यक्रम प्रभारी दिव्यांश सक्सेना एवं अवंतिका चांडक की उपस्थिति में बौद्धिक सत्र संपन्न हुआ, जिसमें जीवन सुरक्षा के लिए अनुशासन को अनिवार्य बताया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


