एनएसएस शिविर में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

Mar 12, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - 11 बीडीएन 06--दास कालेज में एनएसएस शिविर में मौजूद पदाधिकारी।11 बीडीएन 06--दास कालेज में एनएसएस शिविर में मौजूद पदाधिकारी।11 बीडीएन 06--दास कालेज में

एनएसएस शिविर में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

बदायूं। दास कॉलेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक भरत लाल, विशिष्ट अतिथि अभाविप के विभाग संगठन मंत्री आकाश पाल, विभाग संयोजक हरिमोहन पटेल एवं विहिप जिला मंत्री विनय कुमार उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में अतिथियों ने युवाओं को राष्ट्र की वास्तविक शक्ति बताते हुए चरित्र निर्माण, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा पर बल दिया। द्वितीय सत्र में डॉ. आकाश कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने जल है तो कल है अभियान के तहत ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु जागरूक किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यम मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्वयंसेवक चिंटू, सुगम, बबलू, सचिन, विकाश पाल, शौर्य पाल और गौरव आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।