दास कालेज में गूंजा मतदाता जागरूकता का संदेश
Badaun News - दाता जागरूकता का संदेशदास कालेज में गूंजा मतदाता जागरूकता का संदेशदास कालेज में गूंजा मतदाता जागरूकता का संदेशदास कालेज में गूंजा मतदाता जागरूकता का

बदायूं, संवाददाता। शहर के दास कॉलेज में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक और व्याख्यान के माध्यम से कौशल विकास एवं मतदान के प्रति जागरूकता फैलाई गई। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने कौशल विकास विषय पर केंद्रित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक का उद्देश्य युवाओं को उनके भीतर छिपे हुनर को पहचानने और उसे स्वरोजगार के अवसरों में बदलकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। द्वितीय सत्र मतदाता जागरूकता दिवस को समर्पित रहा। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, मुख्य वक्ता बीएड विभाग के प्रोफेसर मनवीर सिंह ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से परिचित कराया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निहारिका गुप्ता एवं डॉ. अनमोल निधि द्वारा किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


