ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंमेडिकल में अब डेंगू के भर्ती हो सकेंगे 250 मरीज

मेडिकल में अब डेंगू के भर्ती हो सकेंगे 250 मरीज

डेंगू कहर बरपा रहा है। जिला अस्पताल के पास मरीज भर्ती करने को जगह नहीं है और व्यवस्था चौपट है। जिसके चलते मेडिकल कालेज रोजाना डेंगू मरीजों को भर्ती...

मेडिकल में अब डेंगू के भर्ती हो सकेंगे 250 मरीज
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 23 Oct 2021 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। संवाददाता

डेंगू कहर बरपा रहा है। जिला अस्पताल के पास मरीज भर्ती करने को जगह नहीं है और व्यवस्था चौपट है। जिसके चलते मेडिकल कालेज रोजाना डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिये व्यवस्था बनाना शुरू कर दी है। अब तक यहां 60 बेड ही थे, जिसे बढ़ाकर 250 किये गये हैं।

शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कालेज में डेंगू के कहर को लेकर व्यवस्थाओं का विस्तार किया गया है। शुक्रवार को मेडिकल कालेज में 53 मरीज भर्ती थे और 60 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था थी। जिस पर प्राचार्य ने व्यस्थाओं का विस्तार कराया है शुक्रवार को ही 120 बेड की व्यवस्था हो गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज में डेंगू के मरीज 250 भर्ती करने की व्यवस्था में लगे हैं जो शनिवार, रविवार तक पूरा हो जायेगा। इसके बाद मरीजों को भर्ती करने का संकट नहीं रहेगा।

दस मरीजों की छुट्टी

राजकीय मेडिकल कालेज में 54 डेंगू के मरीज भर्ती थे जिनको उपचार दिया जा रहा है। डेंगू के मरीजों को उपचार के लिये मेडिकल कालेज प्रशासन की टीम लगी हुई है। वहीं शुक्रवार को ही ठीक होने पर मेडिकल कालेज प्रशासन ने डेंगू के 10 मरीजों को छुट्टी दे दी है। वह दस मरीज पिछले कई दिनों से डेंगू का उपचार ले रहे थे। मेडिकल कालेज ने नौ नये मरीजों को भी भर्ती किया है।

मेडिकल कालेज में वर्तमान में 53 डेंगू के मरीज भर्ती हैं और 60 बेड की व्यवस्था चल रही है। रोजाना डेंगू के केस ज्यादा सामने आ रहे हैं और मरीज आ रहे हैं इसलिये व्यवस्थाओं को बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को 120 बेड की व्यवस्था कर दी है और बेड खाली तैयार कराने में लगे हैं 250 बेड की व्यवस्था कर रहे हैं।

धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज बदायूं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें