ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंभाजपा सरकार में स्थापित हुये विकास कार्यों के नये आयाम : धर्मेंद्र

भाजपा सरकार में स्थापित हुये विकास कार्यों के नये आयाम : धर्मेंद्र

कस्बा के एक मैरिज हाल में भाजपा का विधानसभा प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया गया। पांचों मंडलों के सम्मानित शिक्षक बंधुओं, रिटायर्ड कर्मचारी,...

भाजपा सरकार में स्थापित हुये विकास कार्यों के नये आयाम : धर्मेंद्र
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंThu, 16 Sep 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सहसवान। कस्बा के एक मैरिज हाल में भाजपा का विधानसभा प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया गया। पांचों मंडलों के सम्मानित शिक्षक बंधुओं, रिटायर्ड कर्मचारी, व्यवसाई व महिलाओं को संबोधित किया गया।

गुरुवार को कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जन सामान्य से योगी सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं सुझाव भी मांगे। मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा हमारा प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नवीन आयामों को छू रहा है। विकास के क्षेत्र में तमाम नये आया स्थाापित हो रहे हैं सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े इंतजाम कर जनता को सुपुर्द किया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष गौड ने किया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला पंचायत अध्यक्ष पति जितेंद्र यादव, राजेश यादव, पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, पूर्व जिंप अध्यक्ष पूनम यादव, दीपक यादव, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, मनीष माहेश्वरी, अवधर शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, ताराचंद कश्यप, देवसिंह यादव, संजीव पहलवान, सचिन शर्मा, पीयूष माहेश्वरी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें