Badaun News: खो-खो, कबड्डी के विजेता सम्मानित
हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News: खो-खो, कबड्डी के विजेता सम्मानित खो-खो, कबड्डी के विजेता सम्मानित खो-खो, कबड्डी के विजेता सम्मानित खो-खो, कबड्डी के विजेता सम्मानित

Badaun News: दातागंज। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद कादरी ने मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों के बारे में बच्चों को बताया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि उन्हीं के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह हॉकी के महान खिलाड़ी थे जिसके कारण उन्हें हॉकी के जादूगर के नाम से जाना जाता है। विद्यालय में खो-खो,कबड्डी,कैरम,लूडो आदि खेल प्रतियोगिता करायी गईं। विजेताओं को सम्मानित किया। सहायक अध्यापक चमन कुमार शर्मा, पावर एंजिल दीप्ति पाठक, प्रियंका, कोमल, इको क्लब कैप्टन अभी मौर्य, अनुराग, शेखर, अर्पित, किशन धनगर मौजूद थे।


