स्वास्थ्य और विज्ञान के समन्वय से कुपोषण पर प्रहार
Badaun News - नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत विकास खंड अंबियापुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और विज्ञान के समन्वय पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल और बच्चों के विकास की निगरानी के वैज्ञानिक तरीकों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया।

बिल्सी। नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत विकास खंड अंबियापुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। खंड विकास अधिकारी शैली गोविल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य और विज्ञान के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और बच्चों के विकास की निगरानी के वैज्ञानिक तरीकों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया। बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही समग्र विकास संभव है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शोधार्थी आशीष वर्मा, मुख्य सेविका मानती देवी व मंजू दिवाकर, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, स्वास्थ्य विभाग से प्रेमवीर, अमन, एएनएम और आशा बहुएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



