Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMystery Body Found in Ramganga River Police Investigation Underway

गंगा में बहता मिला अज्ञात शव, पोस्टमार्टम को भेजा
संक्षेप:
Badaun News - हजरतपुर क्षेत्र के बिहारीपुर पुल के पास रामगंगा नदी में एक शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की है। पुलिस का मानना है कि शव कहीं दूर से बहकर आया है और संभवतः इसका अंतिम...
Aug 10, 2025 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
हजरतपुर क्षेत्र के बिहारीपुर पुल के पास रामगंगा नदी में शव बहकर आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव संभवत कहीं दूर से नदी के बहाव में बहकर यहां पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में शव पुराना प्रतीत हो रहा है और ऐसा लगता है कि मृतक का अंतिम संस्कार हो चुका था, लेकिन बाढ़ के पानी में बहकर यह यहां तक आ गया। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


