आकाश की मौत नहीं मिली वजह, बिसरा सुरक्षित
Badaun News - बदायूं में मुरादाबाद के युवक आकाश की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। शव सड़ चुका था, जिसमें जानवरों के नोंचने के निशान मिले। परिजनों ने ममेरे भाइयों पर हत्या का आरोप...

बदायूं में मुरादाबाद के युवक आकाश की हत्या के बाद गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। वजह है कि बॊडी डिकंपोज (सड़-गल) हो चुकी थी। काफी हिस्सा जानवर नोंचकर खाने के निशान मिले। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने बिसरा प्रिजर्व कर लिया है। वहीं हिरासत में लिये ममेरे भाइयों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अभी विधिवत किसी की गिरफ्तारी दर्ज नहीं की है। आकाश की लाश बुधवार को ममेरे भाई पान सिंह के खेत में घूर के पास जमीन में दबी मिली थी। जंगली जनवर व कुत्तों ने खोदकर लाश निकाली तो गांव वालों समेत परिजनों की खबर पर पुलिस पहुंची। लाश काफी सड़ चुकी थी।
पुलिस बुधवार को पोस्टमार्टम से जुड़े दस्तावेज पूरे नहीं कर पाई। ऐसे में आकाश का गुरुवार को पोस्टमाटर्म करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आकाश के शव के पोस्टमार्टम करने पर पाया गया कि, उसके फेफड़ों समेत लीवर क्षरण (डिकंपोज) हो चुका था। किडनी का कुछ हिस्सा बचा था। एक हाथ भी जानवर नोंचकर खा गए थे। गर्दन के आसपास का मांस भी खाया जा चुका था। नतीजतन डॊक्टर को मौत की स्पष्ट वजह नहीं मिल सकी है।
प्रेमप्रसंग में गई आकाश की जान
इस पूरे कांड को फिलहाल प्रेमप्रंसग से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों ने ममेरे भाइयों पान सिंह व चोखे लाल के खिलाफ हत्या समेत साक्ष्य छिपाने का केस लिखाया है। बताया जाता है कि आरोपी पक्ष की एक युवती से आकाश का प्रेमप्रसंग था और यही हत्या की वजह बना है। पुलिस फिलहाल खुलकर कुछ नहीं बोल रही।
पुलिस नहीं कर रही कोई जल्दबाजी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा प्रिजर्व होने के कारण पुलिस सारे साक्ष्य एकत्र कर रही है। ताकि आरोपियों को कोर्ट से राहत न मिल सके। इसके लिए पुलिस परिजनों का बयान समेत आरोपी की लोकेशन, उसके परिवार वालों का बयान और उस महिला का बयान समेत वीडियोग्राफी करने में जुटी है, जिसने परिजनों को आकाश की हत्या की सूचना दी। बताया जाता है कि एक आरोपी की पत्नी ने ही परिवार वालों को बताया कि आकाश का खेल खत्म हो चुका है।
यह था मामला
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव बसौमी में युवक की लाश बुधवार को बरामद हुई है। लाश आरोपी के घर से कुछ दूर जमीन में दबी थी। युवक आकाश 21 मुरादाबाद के थाना कुंदरकी इलाके के नानकपुर गांव का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक शनिवार 12 अक्तूबर को उसका ममेरा भाई पान सिंह, नेम सिंह व चोखेलाल उसको घर से बुलाकर लाया था। इसके बाद आकाश वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा था। फैजगंज थानाध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


