ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, हत्या का आरोप
Badaun News - दातागंज में ट्रैक्टर से कुचलकर 35 वर्षीय युवक राजेश की मौत हो गई। परिजनों ने चालक पर जानबूझकर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि राजेश की कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

दातागंज, संवाददाता। ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत के बाद परिजनों ने रंजिश के चलते जानबूझकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छछऊ का है। गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश पुत्र सुरेशन अपने खेत से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था।
हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें दातागंज सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना के बाद परिजनों ने रंजिश के चलते ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि कुछ दिन पहले राजेश की कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।राजेश के एक लड़का एक लड़कीराजेश की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं एक लड़का एक लड़की है। हादसे के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी बहवास है और बार बार यही कर रही है अब उसके बच्चों का लालनपालन कौन करेगा।बेटे की मौत हादसा नहीं हत्यामां का कहना है उसके बेटे की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है। उसके ऊपर जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उसे कुचलकर मार डाला गया। इसमें गांव के ही तीन लोग शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


