Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMurder Accusation Against Husband in Sahaswan Wife Found Dead
पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद शव छोड़कर भागा पति

पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद शव छोड़कर भागा पति

संक्षेप: Badaun News - सहसवान के रुस्तम टोला मोहल्ले में एक विवाहिता हसीन बानो की हत्या के आरोप पति रागिब पर लगे हैं। मायके पक्ष ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति फरार है और बच्चों ने भी पिता पर हत्या का आरोप लगाया है।

Mon, 3 Nov 2025 04:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

सहसवान, संवाददाता। नगर के रुस्तम टोला मोहल्ले में सुबह एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतिका की बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पति के फरार होने से शक और गहराता जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली इलाके के सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी हुमैरा ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसकी बहन हसीन बानो 42 वर्ष की मौत उसके पति रागिब द्वारा मारपीट के बाद हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसने आरोप लगाया कि रागिब ने घरेलू विवाद के चलते उसकी बहन के साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो हसीन बानो का शव चारपाई पर पड़ा मिला। घर का माहौल बिखरा हुआ था और पति मौके से फरार था। पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बच्चों ने भी पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनकी मां की हत्या पिता ने की है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने और शिकायती पत्र मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।