पीडब्ल्यूडी संभालेगी नगर पालिका की 17 सड़कें

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

नगर पालिका की 17 सड़कें पीडब्ल्यूडी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर पालिका के ईओ ने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है, जिसमें सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत की अनुमति मांगी गई है। पीडब्ल्यूडी ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है, और मुख्यालय से अनुमति मिलने पर सड़कों को अपने रिकार्ड में शामिल किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी संभालेगी नगर पालिका की 17 सड़कें

नगर पालिका की 17 सड़कें पीडब्ल्यूडी संभालेंगी। इसके लिये नगर पालिका के ईओ की ओर से पीडब्ल्यूडी के सीडी टू के लिये पत्र लिखा गया है।

पीडब्ल्यूडी की प्रक्रिया

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने नगर पालिका का पत्र मिलने के बाद आगे की प्रकिया शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी अफसरों का कहना है कि मुख्यालय से अनुमति के बाद ही नगर पालिका की सड़कों को हम अपने रिकार्ड में शामिल करेंगे। शहर में सड़कों का निर्माण नगर पालिका की ओर से कराया गया है एवं सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव भी नगर पालिका के पास है, लेकिन अब नगर पालिका की ओर से रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन मार्ग, जिला अस्पताल से लेकर कलक्ट्रेट मार्ग, वन विभाग मार्ग, स्टेशन मार्ग, इंदिरा चौक से मुख्य बाजार जाने वाले मार्ग समेत शहर के कुल 17 मार्ग पीडब्ल्यूडी से अपने रिकार्ड में शामिल कर नवीनीकरण एवं मरम्मत कराने के लिये कहा है। इस संबंध में नगर पालिका ईओ की ओर से पीडब्ल्यूडी सीडी टू के लिये लिखित में पत्र जारी किया है।

सड़कों का नवीनीकरण और मरम्मत

नगर पालिका ईओ का पत्र एक्सईएन के लिये मिल गया है। पत्र में शहर की 17 प्रमुख सड़कों को पीडब्ल्यूडी के रिकार्ड में शामिल कर नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य कराने के लिये कहा है। एक्सईएन ने नगर पालिका का पत्र मिलने के बाद उनकी सड़कें अपने रिकार्ड में शामिल करने के लिये मुख्यालय पत्र भेजकर अनुमति मांगी है, अगर मुख्यालय से अनुमति मिल जायेगी तो नगर पालिका की सड़कें पीडब्ल्यूडी के रिकार्ड में शामिल हो जायेंगी, अन्यथा ये सड़कें नगर पालिका के पास ही रहेंगी।

नगर पालिका की ओर से शहर की 17 सड़कें हमारे रिकार्ड में शामिल कराने के लिये पत्र मिल गया है। पत्र के क्रम में हमने प्रकिया आगे बढ़ा दी है। मुख्यालय से अगर अनुमति मिलती है तो पालिका की सड़कें हम अपने रिकार्ड में शामिल कर लेंगे और नवीनीकरण के साथ ही मरम्मत कार्य करायेंगे।

वंदना सोनकर, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी सीडी-टू

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नगर पालिका ने कितनी सड़कें पीडब्ल्यूडी को सौंपने के लिए पत्र लिखा है?
नगर पालिका ने 17 सड़कें पीडब्ल्यूडी को सौंपने के लिए पत्र लिखा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।