
दीपावली के बाद शहर में जगह-जगह लगा गंदगी का ढेर
Badaun News - शहर में नगर पालिका की अनदेखी के कारण सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। दीपावली से पहले बड़े दावे किए गए थे, लेकिन अब जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नालियां गंदगी से भरी हैं, जिससे बदबू और...
शहर में नगर पालिका की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के ज्यादातर इलाकों में कचरा उठाने के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। जिसके चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। दीपावली से पहले सफाई के बड़े बड़े दावे किए गये जो हवा-हवाई निकले। दीपावली के बाद शहर की सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई है। जिससे हर कोई परेशान है लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों को कोई चिंता नहीं है। शहर में चाहे किसी बाजार इलाके में जायें या फिर सड़कों और कालोनियों में जायें। हर जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। शहर के मुख्य बस स्टैंड, लावेला चौक, इंद्रा चौक, जोगीपुरा, शहबाजपुर तिराहा, दातागंज तिराहा, जवाहरपुरी आदि मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

नालियां भी प्लास्टिक और गंदगी से भरी पड़ी हैं। इस वजह से पूरे इलाके में बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हालत में रहना मुश्किल हो गया है। शहर के प्रमुख बाजार-मोहल्लों और चौराहों पर कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से कचरा नहीं उठने के कारण कई स्थानों पर गंदगी के ढेर दिखाई देते है। ऐसे में कचरे के ढेरों से आती बदबू लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही है। वहीं, कचरे के ढेर के आसपास आवारा जानवरों का जमघट लगा होने से हादसों की संभावना भी बनी रहती है। दीपावली का पर्व निपट गया है लेकिन नगर पालिका की सुस्ती दूर नहीं हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




