Badaun News: शहर में सात जर्जर भवनों को गिराए जाने का नोटिस
Badaun News: बरसात के मौसम में जर्जर भवनों से हादसे की आशंका के चलते पालिका ने की कार्रवाई बरसात के मौसम में जर्जर भवनों से हादसे की आशंका के चलते पालिका ने की कार

Badaun News: शहर में जर्जर हो चुके भवनों को ध्वस्त कराने के लिए उनके मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। बरसात के मौसम में हादसे की आशंका को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। पहले चरण में सात भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजारों, घनी बस्तियों में पुराने जर्जर भवनों का सर्वे किया जा रहा है।
जर्जर भवनों के सर्वे का कार्य
पालिका प्रशासन ने जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि समय रहते उनको ध्वस्त करा लिया जाए, ऐसे में अगर कोई हादसा हुआ तो संबंधित भवन स्वामी इसके जिम्मेदार होंगे। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर घनी बस्तियों तक बड़ी संख्या में पुराने भवन जर्जर हो चुके हैं। लंबे अर्से से उनकी मरम्मत न होने की वजह से वह पूरी तरह से गिराऊ हालत में हैं। इनके गिरने की आशंका हर वक्त बनी रहती है। गिराऊ भवनों के गिरने से कभी भी हादसा हो सकता है यह भय जिम्मेदारों को सता रहा है। खासतौर पर बरसात के मौसम में इन जर्जर भवनों के गिरने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। इसी के चलते नगर पालिका प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गिराऊ भवनों का सर्वे शुरू कराया है।
नोटिस के बाद की कार्रवाई
फिलहाल पहले चरण में प्रमुख बाजारों में मौजूद सात भवन स्वामियों को नोटिस देकर ध्वस्तीकरण कराने को कहा है। नगर पालिका की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जर्जर भवन स्वामी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवनों को गिरवा लें, ताकि कोई हादसा न हो सके। बरसात की वजह से यह भवन हादसे की आशंका को और बढ़ा रहे हैं। नगर पालिका की ओर से चेतावनी दी गई है कि नोटिस के बाद भी किसी ने ध्वस्तीकरण नहीं कराया और संबंधित के अचानक भवन गिरने से कोई हादसा हुआ तो सीधे तौर पर भवन स्वामी ही इसके जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में
भविष्य का सर्वे
शहर में जर्जर भवनों को चिंहित कराया जा रहा है। अब तक सात भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया है। बाकी का सर्वे चल रहा है।
- विनय मणि त्रिपाठी, ईओ बदायूं


