चेयरमैन ने होली पर बिजली-पानी बेहतर देने को कहा
Badaun News - 28 बीडीएन 59--अबरार अहमद, चेयरमैनचेयरमैन ने होली पर बिजली-पानी बेहतर देने को कहाचेयरमैन ने होली पर बिजली-पानी बेहतर देने को कहाचेयरमैन ने होली पर बिजल

बिसौली। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने नगर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पालिका कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि होलिका दहन और रंगोत्सव के दौरान स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और जन सुविधाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने नगर के सभी चिन्हित होलिका दहन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलकल कर्मचारियों को होली के दिन निर्बाध जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। चेयरमैन अबरार अहमद ने सभी ओवरहेड टैंकों को पहले से भरने, ट्यूबवेल के माध्यम से नियमित जलापूर्ति जारी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पानी के टैंकर तैयार रखना को कहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



