कबूलपुरा और कटरा ब्राहम्पुर में सीसी की सौगात

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - नगर पालिका परिषद ने कबूलपुरा वार्ड 8 और कटरा ब्राह्मपुर वार्ड 14 में सीसी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। विकास कार्यों में गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन का स्वागत किया।

कबूलपुरा और कटरा ब्राहम्पुर में सीसी की सौगात

नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में कबूलपुरा वार्ड संख्या आठ और कटरा ब्राह्मपुर वार्ड संख्या 14 में सीसी निर्माण कार्य का चेयरमैन फात्मा रजा ने उद्घाटन किया। नगर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से पालिका द्वारा सड़क, नाली और पुलिया निर्माण जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही शहरी सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जा सके। बुधवार को वार्ड संख्या 14 की रंगरेजान वाली गली में राकेश के मकान से जाहिद के मकान तक छह लाख 11 हजार से बनने वाली सीसी, वार्ड संख्या आठ के कबूलपुरा क्षेत्र में शाहिद के मकान से होली चौक तक 11 लाख 11 हजार से बनने वाली सीसी का उद्घाटन किया।

चेयरमैन का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। चेयरमैन ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य शहर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभासद शाजमा बी, जीनत अबरार, अंसार हुसैन, मेराज अंसारी, सायरा बानो अंसारी, फारूक राईन, शकील, राजा अली खां, मुशाहिद सैफी, शावेद खां, अय्यूब अली, शाहिद सैफी, मुन्ने खां, जावेद खां, ताहिरा शावेद, नाजिया जावेद, रजिया बेगम, मधु, पिंकी, तस्लीम अहमद मौजूद थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।