बदायूं से गुजरने वाली मुंबई-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़े
Badaun News - गर्मियों की छुट्टियों में मुंबई घूमने की योजना बना रहे बदायूं वासियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन का फेरा 20 और 21 मई को बढ़ा दिया है। इससे यात्रियों को काठगोदाम और नैनीताल की यात्रा करने में आसानी होगी। ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कोच उपलब्ध होंगे।

गर्मियों की छुट्टियों में मुंबई घूमने योजना बना रहे बदायूं वासियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने भारी भीड़ को देखते हुए मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की अवधि को एक और फेरे के लिए बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन 20 और 21 मई को फिर से पटरी पर दौड़ेगी। जिले के रेल यात्रियों के लिए सफर अब और भी आसान होने वाला है क्योंकि पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल का समय बढ़ा दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, गाड़ी संख्या 09075 मुंबई से चलकर 21 मई गुरुवार को सुबह 09:48 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी जहां से यात्री काठगोदाम और नैनीताल की यात्रा कर सकते हैं।
वहीं वापसी में, गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम से चलकर उसी दिन यानी 21 मई की रात 09:31 बजे बदायूं स्टेशन आएगी, जिससे यहां के लोग सीधे मथुरा, कोटा और सूरत होते हुए मुंबई जा सकेंगे। इस ट्रेन में कंफर्ट का पूरा ख्याल रखा गया है, जिसमें एसी 2-टायर, 3-टायर, स्लीपर और जनरल समेत कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। टिकटों की मारामारी को देखते हुए यह अतिरिक्त फेरा बदायूँ के लोगों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


