महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शामिल हुईं सांसद संघमित्रा
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखकर हमेशा के लिए अमर ही नहीं की बल्कि समाज के बीच एक तरह से संस्कृति...
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखकर हमेशा के लिए अमर ही नहीं की बल्कि समाज के बीच एक तरह से संस्कृति को कायम किया है।शहर के मोहल्ला लोटनपुरा स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि जंयती अवसर पर दूसरे दिन प्रकटोत्यव धूमधाम से मनाया गया। दिन में पूजन के बाद दोपहर से शाम तक लंगर चला, इसके बाद शाम के समय पूजन शुरू कर प्रकट उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने भगवान महर्षि वाल्मीकि की पूजा कर किया।
इस दौरान सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य व भाजपा जिलाध्यक्ष को समाज के लोगों ने सम्मानित किया गया, इसके बाद सांसद के द्वारा समाज के लोगों को सम्मानित कराया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि ने समाज के बीच जो संस्कृति कायम की है वह केवल वाल्मीकि समाज के लिए ही नहीं समाज के सभी लोगों के लिए कायम की है और गुरु का रिश्ता भी समाज को दिखाया है। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृति तथा रामायण के माध्यम से समाज को इंसान के जीवन में हकीकत से जोड़ा है, इंसान इस पर अमल करे तो सुख की प्राप्ति होगी। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मनोज मसीह, पंतनगर से राधा वाल्मीकि, कमेटी के अध्यक्ष अरविंद लाल, विजय वाल्मीकि, मुनीश, विवेक रत्नाकर, अतुल लंकेश, लखन रोहिले, संजय कटारिया, संदीप, जितेंद्र पिटिशन, करनेश कुमार मौजूद थे।