ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूं शुद्ध ऑक्सीजन के लिए पौधरोपण जरूरी : धर्मेंद्र

शुद्ध ऑक्सीजन के लिए पौधरोपण जरूरी : धर्मेंद्र

शिक्षित युवा वर्ग द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक इंसान एक वृक्ष के तहत सोमवार को सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने भी पौधे लगाए।सांसद धर्मेंद्र यादव...


शुद्ध ऑक्सीजन के लिए पौधरोपण जरूरी : धर्मेंद्र
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 09 Jul 2018 09:26 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षित युवा वर्ग द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक इंसान एक वृक्ष के तहत सोमवार को सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने भी पौधे लगाए।सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षित युवा वर्ग द्वारा चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है।

पौधे लागने के लिए सभी को कदम आगे बढ़ाना चाहिए। क्योंकि पेड़ पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है। इसके ही लकड़ी और अन्य उपयोगी वस्तुएं प्राप्त होती है। पूर्व मंत्री ने कहा की पौधे लगाना नेक कार्य है। हर व्यक्ति को अपने आसपास एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि प्रत्येक इंसान को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। आमिर सुल्तानी, सरफराज अब्बासी, शमशाद सिद्दीकी, सोहिल सैफी, रागिब अली, जुनैद शोएब, राकेश मौर्य, सरताज अब्बासी,शहबाज हुसैन , सुमित साहू, सचिन साहू, नरेंद्र कुमार, राशिद अली , गुड्डू अली, निखिल यादव मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें