मैथिल ब्राह्मण चेतना उत्थान समिति के तत्वावधान में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कंबल वितरण के लिए आर्थिक मदद करने की घोषणा की। कार्यक्रम में राम विलास शर्मा, जेपी शर्मा, डॉ. दयाराम मैथिल, सुभाष मैथिल, उमेश चंद्र कश्यप, ओम प्रकाश कश्यप, गंगा गोपाल शर्मा, पूरन लाल शर्मा, हेमचंद्र शर्मा, प्रेमचंद्र शर्मा, वीडी शर्मा मौजूद थे।