Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMobile Medical Units Enhance Healthcare Access in Rural Areas
गांव-गांव घर बैठे मिल रही जांच और उपचार

गांव-गांव घर बैठे मिल रही जांच और उपचार

संक्षेप:

Badaun News - 04 बीडीएन 20--स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित एमएमयू वैन (मोबाइल मेडिकल यूनिट) से दवा लेते ग्रामीण।

Feb 05, 2026 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। सरकार ने गांव-गांव उपचार देने के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) सेवा संचालित है। यह मेडिकल मोबाइल यूनिट जनता के लिए लाभकारी साबित हो रही है। गांव-गांव जाने वाली वैन घर बैठे मरीजों को उपचार दे रहे हैं साथ ही जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की एमएमयू हर महीने हजारों और हर साल लाखों की संख्या में मरीजों को उपचार दिया जाता है। नये वर्ष के पहले महीने में करीब पांच हजार मरीजों को उपचार एमएमयू के द्वारा दिया गया है। वहीं गंभीर मरीजों को रिपोर्ट भी विभाग को मिली है। जनपद में जनवरी महीने में मेडिकल मोबाइल यूनिट जनता के लिए लाभकारी साबित हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन-तीन मेडिकल मोबाइल यूनिट वैन संचालित हैं। जनवरी महीने में पहली वैन ने 1420 मरीजों की ओपीडी कर उपचार दिया तो वहीं 180 मरीजों की जांच कर रिपोर्ट दी है। इसके अलावा दूसरी वैन में 1253 मरीजों को ओपीडी में उपचार दिया तो वहीं 300 मरीजों कीं जांच कर रोग का पता किया गया है। वहीं तीसरी वैन ने 1400 मरीजों की ओपीडी कर उपचार दिया है और 125 मरीजों की जांच कर रोग का पता किया है। हर महीने करीब डेढ़ से दो लाख मरीजों को उपचार देती हैं और लोग प्रथम उपचार गांव में लेते हैं। लोगों प्रथम उपचार के लिए जिला अस्पताल व सीएचसी-पीएचसी पर नहीं आना पड़ रहा है। इससे मरीजों को सीधा लाभ मिल रहा है। इस वैन में डॉक्टर के साथ-साथ एलटी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, स्वीपर आदि का स्टाफ भी रहता है। जिसके द्वारा उपचार दिया जाता है। गंभीर रोगियों की करते हैं रिपोर्टिंग स्वास्थ्य विभाग की जो मोबाइल यूनिट चल रही हैं। उन पर मरीजों को उपचार तो मिलता ही है साथ ही जांच भी होती है। वहीं टीम को जिम्मेदारी दी गई है। कि किसी भी गांव में कोई गंभीर बीमारी का मरीज है यहा कोई गंभीर बीमारी फैली है तो उसकी रिपोर्ट भी सीएमओ को रोजाना की जाये। जिससे की स्वास्थ्य विभाग मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कर सके। एमएमयू में यह होती हैं जांच जनपद में तीन एमएमयू हैं। जिन पर करीब सात प्रकार की जांच उपलब्ध रहती हैं। जिसमें ईसीजी टेस्ट, डेंगू की जांच आरडीटी किट, यूरिन, आरबीएस, मलेरिया जांच आरडीटी किट सहित जांच की जा रही हैं। जनपद शासन के निर्देशन पर मेडिकल मोबाइल यूनिट चल रही है। चार्ट के अनुसार गांव-गांव जाकर कैंप लगाकर उपचार एवं जांच करती हैं। लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए वैन से संपर्क रखना चाहिए। वैन में प्रथम उपचार मिल जाता है। डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ